फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five rounds of fire on contractor in Dasharathpur village, villagers caught a young man

दशरथपुर गांव में ठेकेदार पर पांच राउंड फायर, ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा

Thu, 11 Feb 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Five rounds of fire on contractor in Dasharathpur village, villagers caught a young man
दशरथपुर गांव में ठेकेदार पर पांच राउंड फायर, ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा
विज्ञापन

दौराला। दशरथपुर गांव में बुधवार को दो युवकों ने अपने घर पर बैठे ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जिससे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घेरकर एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

दशरथपुर निवासी विकास शर्मा सड़क निर्माण का ठेका लेकर अपनी जेसीबी से कार्य करता है। बुधवार को वह परिवार के साथ घर पर बैठा हुआ था। इस दौरान दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर घर के अंदर घुस गया। आरोपियों ने पांच राउंड फायर किए, जिस कारण ग्रामीणों में दहशत व अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। विकास ने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगे। परंतु ग्रामीणों ने घेरकर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने मौके से पांच खोखे बरामद करते हुए फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक करीब 15 साल पहले दौराला में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी है। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बुकिंग पर कार चलाने का काम करता है। फरार होने वाला युवक उसकी कार बुक करके लाया था। फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में ही है। पीड़ित ने थाने पर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed