फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five quintals of LT line cable kept in the warehouse was stolen

Meerut News: गोदाम में रखा एलटी लाइन का पांच क्विंटल केबल चोरी

Sun, 09 Mar 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Five quintals of LT line cable kept in the warehouse was stolen
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में गोदाम में रखा एलटी लाइन का करीब पांच क्विंटल केबल चोरी हो गया। पीड़ित ठेकेदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ठेकेदार अब्दुल पुत्र तैमूर निवासी जोला जनपद मुजफ्फरनगर ने तहरीर में बताया कि कस्बा करनावल में पुरानी एलटी केबल बदलने का कार्य चल रहा है। इसका ठेका एक निजी कंपनी के पास है। जिसके लिए उसने कस्बा में ही एक गोदाम लिया हुआ है। शनिवार को जब वह मजदूरों के साथ गोदाम पर पहुंचा तो गोदाम के गेट का ताला टूटा हुआ था। जब उसने गेट खोलकर देखा तो पता चला कि गोदाम में रखा एलटी लाइन का नया केबल सात सौ मीटर व पुराना केबल चोरी हुआ है। जिसका वजन करीब पांच क्विंटल बताया जा रहा है। केबल चोरी होने के बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ठेकेदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर आधार पर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed