{"_id":"60200b568ebc3e7002418ba7","slug":"five-policemen-suspended-including-inspector-in-charge-of-haldore-police-station-and-jhalu-post-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: रचित हत्याकांड में हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक व झालू चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: रचित हत्याकांड में हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक व झालू चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
Sun, 07 Feb 2021 09:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट को घेरकर जोरदार
- फोटो : amar ujala
बिजनौर के झालू में हुए रचित हत्याकांड के विरोध में बड़ी संख्या में युवाओं ने कलेक्ट्रेट को घेरकर जोरदार प्रदर्शन व हंगामा किया। युवक रचित को घर से बुलाकर लाने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कार्यवाही व हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक झालू चौकी इंचार्ज को निलंबित करने वह फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वाले युवक ट्रैक्टर ट्राली से रचित के परिजनों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। युवकों ने प्रदर्शन के दौरान खूब हंगामा वे नारेबाजी की कहा कि खुलेआम दूसरे समुदाय के युवकों ने रचित की हत्या कर दी। एक घंटा के बाद पुलिस वहां आई पुलिस की लापरवाही रही। इस हत्याकांड में किन लोगों का हाथ है। यह भी खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के दौरान भाजपा नेता रवि चौधरी भी युवको के बीच पहुंच गए। एडीएम प्रशासन विनोद गौड़ एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह हंगामा कर रहे युवकों के बीच पहुंचे और उन्हें उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया, तब जाकर युवक वहां से गए।वहीं इस मामले में हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक व झालू चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन