फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five pole power line wire stolen

Meerut News: पांच पोल की विद्युत लाइन का तार चोरी

Mon, 15 Sep 2025 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Five pole power line wire stolen
खरखौदा। चोरों ने रविवार रात गांव कैली के जंगल में धावा बोलकर पांच विद्युत पोल से तार चोरी कर लिए। इस कारण कई किसानों के नलकूप बंद हो गए। अवर अभियंता ने ऊर्जा निगम के कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। जसरूप नगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात चोरों ने धावा बोलकर कैली के जंगल में पवन त्यागी के नलकूप से अशोक त्यागी के नलकूप पर जाने वाले पांच पोल की विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए। सोमवार सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ-साथ ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। मामले की जांच के बाद अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने ऊर्जा निगम के कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed