फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five players from Meerut selected for Vijay Hazare Trophy

Meerut News: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मेरठ के पांच खिलाड़ियों का चयन

Tue, 17 Dec 2024 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five players from Meerut selected for Vijay Hazare Trophy
मेरठ। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मेरठ के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, सौरभ कुमार, शिवम मावी और विनीत पंवार शामिल हैं। इनके अलावा स्टैंडबाय में तेज गेंदबाज समीर चौधरी और नेट बॉलर के रूप में योगेंद्र दोयला को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर सीनियर वर्ग की विजय हजारे ट्रॉफी 21 दिसंबर से शुरू हो रही है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से यूपी की टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश की टीम की कमान टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह को मिली है। टीम में मेरठ के 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक को स्टैंडबाय व एक को नेट बॉलर के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के डॉ. पीवीजी राजू स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर से उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला होगा। वनडे प्रारूप में होने वाली इस ट्राॅफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने सोमवार को 19 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में टी-20 टीम की कमान मेरठ के भुवनेश्वर कुमार के हाथ थी। 19 सदस्यीय मुख्य टीम के अलावा चार खिलाड़ी स्टैंडबाय में तथा पांच नेट बॉलर के रूप में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed