{"_id":"697d1fd7d4adb10c880ed7f7","slug":"five-people-including-a-woman-arrested-for-robbery-three-injured-in-encounter-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1095410-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डकैती के आरोप में महिला समेत पांच गिरफ्तार, तीन मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डकैती के आरोप में महिला समेत पांच गिरफ्तार, तीन मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..मुंडाली थाना पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता
मुंडाली और किठौर पुलिस ने मोती कारोबारी जहांगीर के घर हुई डकैती के मामले में एक महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 1.05 लाख रुपये नकद और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। अभी पांच अन्य बदमाश और मुख्य आरोपी जहांगीर के पड़ोसी अय्याब की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक अय्याब ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती डलवाई थी।
20 जनवरी को मुंडाली गांव में मोतियों का कारोबार करने वाले जहांगीर के घर दस बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर करीब आठ लाख रुपये की डकैती डाली थी। बृहस्पतिवार देर रात मुंडाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश नासिर आशिक और इकदाद पकड़े गए। मुठभेड़ में दोनों के पैर में पुलिस की गोली लग गई। इनके पास से लूटी गई ज्वेलरी, 63 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और दो तमंचे बरामद हुए। किठौर पुलिस ने भी इस मामले में वांछित बदमाश मोहसिन को गिरफ्तार किया जो मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पास से 30 हजार नकद, टीवीएस राइडर बाइक और तमंचा मिला। वहीं अय्याब के साथी साकिब उर्फ अंडा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों घायल बदमाशों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
जेवर बेचने वाली महिला भी गिरफ्तार
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि डकैती की योजना जहांगीर की फैक्टरी में काम करने वाले पड़ोसी अय्याब ने बनाई थी। वारदात में दस लोग शामिल थे। पुलिस ने अय्याब की भाभी सितारा को भी गिरफ्तार किया जिसने बागपत में लूटे गए जेवर बेचे थे। सितारा के पास से भी नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं। पांचों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।