फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five people face murder charges in the death of a married woman

Meerut News: विवाहिता की मौत मामले में पांच लोगों पर हत्या का आरोप

Tue, 09 Dec 2025 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five people face murder charges in the death of a married woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में शनिवार को विवाहिता पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने बहन के पति, जेठ और अन्य ससुरालियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना के अनुसार बीरपाल की पत्नी पूजा का शव शनिवार को घर में पंखे से लटका मिला। परिजन ने शव उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे महिला के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई मगन सिंह निवासी हबीबपुर नंगला थाना बालैनी बागपत ने पति, दो जेठ और जेठानियों समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से हुई बताई गई है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी ससुरालियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed