फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five out of 50 complaints resolved on the spot.

Meerut News: संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायिक ने सुनी शिकायतें

Sat, 05 Sep 2026 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Five out of 50 complaints resolved on the spot.
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते अधिकारी। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायिक ने तहसील अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के आदेश दिए। कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को स्थानांतरित कर दिया गया। एडीएम न्यायिक सुदामा वर्मा ने उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि पैमाइश, अवैध कब्जे, राशन कार्ड और राजस्व से जुड़ी समस्याएं उठाई। इनमें गणेशपुर निवासी राजू ने सुरक्षा व विधिक कार्रवाई, गांव भैंसा निवासी नरेंद्र ने भूमाफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे, गांव मवाना खुर्द की प्रीति ने नया राशन कार्ड बनवाने और छोटेलाल ने मौजूदा राशन कार्ड की जांच कराने को लेकर आवेदन दिया।

गांव खजूरी के मुन्नू ने खतौनी में नाम दुरुस्त कराने, गांव गड़ीना निवासी रविंद्र कुमार ने भूमि की पैमाइश कराने, नवल सूरजपुर के मगनवीर ने नाली व चकरोड की नापतौल कराने, कस्बा हस्तिनापुर निवासी वीर सिंह ने मकान के हाउस टैक्स का उचित निर्धारण कराने और सैफपुर के सुभाष ने मुआवजे की बकाया धनराशि दिलाने के संबंध में अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed