{"_id":"64295e69f24fcb5cc50b0a44","slug":"five-names-will-be-sent-to-akhilesh-yadav-for-the-post-of-mayor-says-swami-omvesh-in-meerut-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्वामी ओमवेश बोले- महापौर पद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे जाएंगे पांच नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्वामी ओमवेश बोले- महापौर पद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे जाएंगे पांच नाम
Sun, 02 Apr 2023 04:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 02 Apr 2023 04:22 PM IST
सार
मेरठ में महापौर पद के लिए सपा ने यह तो साफ कर दिया कि पांच नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे जाएंगे, लेकिन अभी पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं। रविवार को मेरठ में स्वामी ओमवेश ने इसे लेकर मंथन किया।
विज्ञापन
स्वामी ओमवेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में रविवार को जेल चुंगी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महापौर प्रत्याशी चयन समिति की बैठक हुई। जिसमें मेरठ महानगर से सपा के प्रत्याशी को लेकर मंथन हुआ। हालांकि तीन सदस्य समिति ने अभी महापौर पद प्रत्याशी के लिए पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
मेरठ महानगर महापौर प्रत्याशी चयन समिति में चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, सहारनपुर देहात विधायक आशु मालिक और निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने मेरठ महापौर प्रत्याशी को लेकर अपनी बात कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मलियाना नरसंहार: मंजर याद कर कांप जाती है रूह, दंगाइयों ने जलती आग में फेंक डाले मासूम, 106 मकान हुए थे स्वाह
विज्ञापन
स्वामी ओमवेश ने कहा मेरठ महापौर पद के लिए पांच नाम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे जाएंगे। जिसके नाम अभी नहीं बताएंगे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही तय करेंगे।
आशु मालिक ने बताया मेरठ से मजबूत प्रत्याशी को चुना जाएगा। जिसको लेकर समिति के सदस्यों ने इस पर गहनता से मंथन किया है। मेरठ महानगर महापौर पद के लिए शहर विधायक रफीक अंसारी और सरधना विधायक अतुल प्रधान अपनी पत्नी सीमा के लिए टिकट मांग रहे हैं। निवर्तमान मेरठ जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, आदिल चौधरी, सीमा प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, राजकुमार प्रधान प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।