फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five members of nomadic gang arrested, stolen jewelery and cash recovered

Meerut News: घुमंतू गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी के जेवरात और नकदी बरामद

Wed, 05 Mar 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Five members of nomadic gang arrested, stolen jewelery and cash recovered
मेरठ। भावनपुर थाना पुलिस ने अब्दुलापुर में सराफ की दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े के आरोपी अंतरजनपदीय घुमंतू गिरोह के सदस्य है। उनके पास से चोरी किए जेवरात और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश मिश्र ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर स्थित ज्वेलरी की दुकान का 9 दिसंबर को चोरों ने ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की थी। प्रवेश विहार शास्त्रीनगर निवासी दुकानदार अंकुर रस्तौगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भावनपुर पुलिस ने सोमवार रात को चेकिंग के दौरान एमडीए पार्क अब्दुलापुर से सर्विलांस टीम की मदद से घुमंतू गिरोह के पांच चोरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शमशेर उर्फ पिल्ला, विनोद उर्फ पत्तल, कुलदीप, प्रेम, अर्जुन निवासीगण मोहल्ला मुल्ला तालाब, थाना औराई जनपद भदोही बताया।
पुलिस ने पांचों आरोपियों के पास से तीस हजार दो सौ रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल, चार जोड़ी चांदी के बिछुए, एक मोबाइल और एक तमंचा कारतूस बरामद किए। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अब्दुलापुर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना के अलावा जनपद मुरादाबाद, सरधना में भी चोरी करना बताया। यह भी बताया कि मोबाइल फोन मुंडापांडे जनपद मुरादाबाद से चोरी किया था। बरामद कुंडल सरधना में एक दुकान से चोरी किए थे। पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
यह आरोपियों का आपराधिक इतिहास
एसपी देहात ने बताया आरोपी विनोद उर्फ पत्तल पर जनपद सहारनपुर में तीन, प्रयागराज में दो, मुरादाबाद में दो, गोंडा में एक, भावनपुर थाना में एक मुकदमा दर्ज है। कुलदीप पर सहारनपुर में तीन, मुरादाबाद में एक, भावनपुर में एक मुकदमा दर्ज है। शमशेर पर मवाना में एक, मुरादाबाद में एक, भावनपुर में एक मुकदमा दर्ज है। प्रेम पर भावनपुर थाना में एक, मुंडापांडे मुरादाबाद में एक मुकदमा है। अर्जुन पर भावनपुर थाना पर एक मुकदमा दर्ज है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed