{"_id":"5d98a5788ebc3e0142327d21","slug":"five-lakhs-rupees-extra-has-been-withdrawn-due-to-technical-fault-from-bank-of-india-s-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का एटीएम! फीड किए पांच हजार, निकले 10 हजार, चंद घंटों में लाखों रुपये गायब, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का एटीएम! फीड किए पांच हजार, निकले 10 हजार, चंद घंटों में लाखों रुपये गायब, मचा हड़कंप
Sun, 06 Oct 2019 12:41 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से अजीब स्थिति पैदा हो गई। बैंक के हसनपुर चुंगी एटीएम ने करीब 30 से अधिक ग्राहकों को उनके निकालने वाली रकम से अधिक पैसे दे दिए, जिसकी जानकारी लगने के बाद बैंक और उस सिक्योरिटी एजेंसी में हड़कंप मचा हुआ है। एटीएम ने अब तक 4 लाख 90 हजार रुपये ग्राहकों को अतिरिक्त दे दिए। अब कंपनी अधिक रकम निकालने वाले ग्राहकों की लिस्ट तैैैयार कर उनसे रिकवरी की तैयारी कर रही है। इस बाबत सदर थाने में कंपनी के ऑपरेशन हेड हरप्रीत सिंह ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि एटीएम 9 डी एजीजेड 9014 है। इसमें कैश डालने का काम सिक्योरिटीनस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी करती है। ऑपरेशन हेड हरप्रीत के मुताबिक दो अक्तूबर को सरकारी अवकाश था, इसलिए एटीएम मशीन से अधिक पैसे निकलने की जानकारी नहीं लग पाई। तीन अक्तूबर को जब एटीएम चेक किया गया तो उसमें दो हजार के 245 नोट यानी 4 लाख 90 हजार रुपये कम पाए गए। इसकी वजह से सिक्योरिटी कंपनी और बैंक में हड़कंप मच गया। मामले में सदर थाना चौकी को तहरीर देकर रिकवरी में मदद की सिक्योरिटी कंपनी ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वहीं, कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर का कहना है कि मशीन में कुछ दिक्कत आने की वजह से करीब 30 से ज्यादा ग्राहकों पर अधिक रकम चली गई। उन्होंने कहा कि जिनके पास रकम अधिक आई है, वह हसनपुर चुंगी ब्रांच में रकम जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/