फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five lakhs of stolen from a foreign woman scooty, ruckus

विदेशी महिला की स्कूटी से उड़ाए पांच लाख, हंगामा

Sat, 04 Nov 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 04 Nov 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Five lakhs of stolen from a foreign woman scooty, ruckus
पीड़ित महिला और उसका रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ कलेक्ट्रेट में पुलिस और पीएसी की नाक के नीचे बदमाशों ने एक्टिवा का लॉक तोड़कर एनआरआई महिला के पांच लाख उड़ा दिए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन पीड़ित महिला से सवाल जबाव करने लगे तो वहां मौजूद वकील भड़क और इंस्पेक्टर को जमकर खरी खोटी सुनाई। बाद में मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। तहरीर के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी अंजम आरा की शादी कुलंजन गांव निवासी गुलजार अहमद के साथ हुई थी। महिला का पति कतर देश में नौकरी करता है। शादी के बाद महिला भी विदेश में रह रही है। 28 अक्तूबर को महिला मेरठ आयी थी। शुक्रवार दोपहर को महिला अंजम आरा ने अपने मामा मतलूब हसन पुत्र महमूद हसन निवासी शाहपीर गेट कोतवाली के साथ बाउंड्री रोड स्थित एक्सिस बैंक से पांच लाख रुपये निकाले थे। महिला अपने मामा के साथ एक्टिवा पर गई थी। जबकि रिश्ते के दूसरे मामा अधिवक्ता मोहम्मद इंतखार भी साथ थे। महिला ने एक प्लाट का बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्री करनी थी। महिला अपने मामा मतलूब हसन के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंची। इस दौरान पांच लाख रुपये बैग में अधिवक्ता इंतखार की एक्टिवा में रखे थे। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास नामांकन प्रकिया चल रही थी। जिसके चलते इंस्पेक्टर सिविल लाइन अमरेश बघेल समेत 50 पुलिसकर्मियों की डयूटी लगी हुई थी। कलेक्ट्रेट में मुख्य गेट के पास रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर एक्टिवा खड़ी कर दी। महिला अपने मामा मतलूब हसन के साथ रजिस्ट्री कार्यालय में कागजों की कार्रवाई में लग गई। जबकि अधिवक्ता इंतखार अपने एक रिश्तेदार के साथ बाहर बात करते रहे। एक मिनट में ही बदमाशों ने एक्टिवा का लॉक तोड़कर पांच लाख रुपये उड़ा दिए। हंगामा होने पर सिविल लाइन सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी और एसपी सिटी मानसिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पढ़ें : जेल में बैठे बदमाश ने पूर्व विधायक व उसके भाई से मांगी रंगदारी, दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता बोले पुलिस के सामने यह लूट है

Five lakhs of stolen from a foreign woman scooty, ruckus
मौके पर जांच करती पुलिस और जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

घटना के बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने जैसे ही कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहां मौजूद अधिवक्ता भड़क गये। वकीलों ने कहा कि यह सरेआम लूट है। और इंस्पेक्टर इस तरह का पीड़ित महिला के साथ व्यवहार करेंगे। विदेश से आयी महिला से एक मिनट में लूट हो गई। यह पुलिस की नाक के नीचे लूट हो गई और अफसरों को भनक नहीं लगी। चेकिंग कराने के पर पुलिस अवैध वसूली करती है और एक महिला से सवाल जबाव किए जा रहे हैं। बाद में अन्य अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed