फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five lakh rupees cheated in the name of selling land

Meerut News: जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

Fri, 28 Apr 2023 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees cheated in the name of selling land
रोहटा। थाना क्षेत्र के पूठखास में गांव में खेती की जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये ठग लिए। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों पर रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव लखवाया निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र रन्नू ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसने 15 जनवरी को गांव पूठखास निवासी इंतजार व उमर मोहम्मद से 5500 वर्ग जमीन का सौदा किया था। ढाई लाख रुपये नकद व ढाई लाख रुपये चेक के माध्यम बतौर पेशगी दी थी। एक माह बाद बैनामा करने की तिथि तय की गई। तय तिथि पर जमीन बेचने वालों ने बैनामा नहीं किया।
विज्ञापन

पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो उसके साथ मारपीट व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित राजेंद्र कुमार उर्फ सोनी का कहना है कि थाना पुलिस को भी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। एसीजेएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को रोहटा थाने में गांव पूठखास निवासी इंतजार, उमर मोहम्मद, नजर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed