फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five lakh rupees cheated in the name of job

Meerut News: नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

Mon, 01 Dec 2025 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees cheated in the name of job
मवाना (मेरठ)। मोहल्ला हीरालाल निवासी दुर्गा प्रसाद ने एसएसपी को दिए पत्र में जगाधरी जिला यमुना नगर हरियाणा निवासी पर यूरोप में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि बैंक काॅलोनी जगाधरी जिला यमुना नगर हरियाणा निवासी से एक वर्ष पूर्व यूरोप में बेटे की नौकरी लगवाने की बात हुई थी। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने उनसे पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने ऑफर लेटर देने के बाद यूरोप की बजाय रूस का टिकट दे दिया। आरोपी ने वीजा तक नहीं दिया। विरोध करने पर आरोपी टाल मटोल करता रहा। आरोपी ने धोखाधड़ी और छल कपट कर उनसे पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोपी अब न तो पैसे वापस कर रहा है और न ही पुत्र के कागजात दे रहा है। पीड़ित ने मवाना थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed