फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five injured three people died in Road accident in Muzaffarnagar district

यूपी: मुजफ्फरनगर में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो बच्चों समेत पांच घायल

Sun, 16 Jun 2019 05:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Jun 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Five injured three people died in Road accident in Muzaffarnagar district
सड़क हादसे में घायल बच्चा व क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों व दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानसठ-खतौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शुगर मिलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। गांव उमरपुर लिसौड़ा निवासी बालेश्वर (55) पुत्र श्यामसिंह त्रिवेणी शुगर मिल में कर्मचारी था। रविवार की सुबह करीब 5 बजे बालेश्वर अपने घर से साइकिल से खेतों पर जा रहा था। 
विज्ञापन


गांव के पास ही जानसठ-खतौली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। मिलकर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध हादसे का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा खतौली में मीरापुर रोड पर हुआ। यहां कार व बाइक आपस मे भिड़ने के बाद कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार दो बच्चे, दो महिलाएं व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों  को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मेरठ कस्बा बहसूमा निवासी योगेश व गांव मोड़ खुर्द जिला मेरठ मेरठ निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed