फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five friends went to Rishikesh for a trip, one drowned in a river while rafting

Meerut News: ऋषिकेश घूमने गए पांच दोस्त, राफ्टिंग के दौरान एक नदी में डूबा

Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Five friends went to Rishikesh for a trip, one drowned in a river while rafting
डूब रहे दोस्त को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। सैनिक विहार पाकेट-सी निवासी करीब 25 वर्षीय आयुष दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी का छात्र है। आयुष अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए गया था। राफ्टिंग के दौरान उनका हरियाणा निवासी साथी नरोत्तम पानी में डूब गया। दोस्त को बचाने के लिए चारों युवक पानी में कूद गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने चारों युवकों को बचा लिया। लेकिन आर्यन नहीं मिला। कस्बा चौकी क्षेत्र के सैनिक विहार निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सेना में सूबेदार की पद पर थे। बेटा आयुष शुक्रवार को अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए गया था। आयुष दिल्ली में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा है। पिता के अनुसार आयुष ने ऋषिकेश जाने की बात नहीं बताई थी।

शनिवार को ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान आयुष का दोस्त आर्यन नदी में डूब गया। आर्यन को बचाने के लिए नरोत्तम पानी में कूद गया। दोनों युवकों को डूबता देख तीनों दोस्त एक के बाद एक नदी में कूद गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने किसी तरह चारों युवकों को बाहर निकाला। लेकिन नरोत्तम नहीं मिल पाया। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed