फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five dengue and two leptospirosis patients found

Meerut News: डेंगू के पांच और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो मरीज मिले

Fri, 07 Nov 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Five dengue and two leptospirosis patients found
मेरठ। जिले में ब्रहस्पतिवार को डेंगू के पांच और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि थापर नगर कैंट के 32 वर्षीय युवक, दौराला की 45 वर्षीय महिला, फतेहुल्लापुर लखीपुरा के 34 वर्षीय युवक, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के 24 वर्षीय छात्र और अजन्ता कॉलोनी की 30 वर्षीय महिला में डेंगू संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, माछरा के 36 वर्षीय पुरुष और माछरा की ही 42 वर्षीय महिला में लेप्टोस्पाइरोसिस की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि मौसमी बदलाव, साफ-सफाई की कमी और जमा पानी में मच्छरों का पनपना डेंगू फैलने की प्रमुख वजह है। वहीं, लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमण जानवरों के मूत्र से प्रदूषित पानी या मिट्टी के संपर्क में आने से होता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। कूलरों और गमलों का पानी रोजाना बदलें और गंदे पानी में जाने से बचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed