फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five death and more than two hundred sick due to cholera after drinking water in Sardhana

Meerut: दूषित पानी का कहर जारी, हैजे से डेढ़ साल की बच्ची समेत अब तक पांच की मौत, 22 परिवारों ने छोड़ा घर

Wed, 16 Nov 2022 05:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Nov 2022 05:39 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना के मोहल्ला चमारान में दूषित पानी पीने से कई के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार नौ और लोग बीमार मिले हैं, जबकि 12 परिवार ने घर छोड़ दिया है। अब तक हैजे से पांच की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Five death and more than two hundred sick due to cholera after drinking water in Sardhana
घर पर लटका ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में हैजे के कारण बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। 9वें दिन मंगलवार को सीएचसी में नौ और मरीज भर्ती कराए गए। वहीं बुधवार को मेरठ अस्पताल में भर्ती वसीम सैफी की डेढ़ साल की बच्ची सानिया की मौत हो गई। दूषित पानी के संक्रमण से यह पांचवी मौत है। अब तक 289 लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि गर्भस्थ शिशु समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। दहशत में मोहल्ले के 22 परिवार घरों में ताला डालकर रिश्तेदारी में जा चुके हैं।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दूषित पानी की सप्लाई के बाद नगर पालिका ने पानी के टैंकर भेजने शुरू किए थे, लेकिन उनसे पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं, एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि नई पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम पानी के सैंपल लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट सामान्य आने पर गुरुवार से मोहल्ले में नई पाइप लाइन से स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। मोहल्लों में एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग को कराई जा रही है। इसके अलावा पानी की आपूर्ति बदलने के बाद भी लोग बीमार हो रहे हैं, जिससे लोग संक्रमण के दूसरे कारण का भी अंदेशा जता रहे हैं।

गलियों में जलभराव से परेशानी
मोहल्ला मंडी चमारान में पाइप लाइन बदलने के लिए रास्तों में खुदाई कराई है। पाइप लाइन बिछने के बाद जगह जगह मलबे के ढेर लगे हैं। घरों की निकासी का पानी गलियों में भरा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से रास्ते को ठीक कराने की मांग की है।

डीएम से मिले विधायक
मोहल्ले के लोग मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम दीपक मीणा से मिले। विधायक ने नगर की कई समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नगर में फैली हैजा बीमारी से मृत लोगों के परिवारों की आर्थिक मदद की जाए। परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।

निजी अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों को उनके पैसे वापस कराए जाएं। सभी परिवारों की आर्थिक मदद की जानी चाहिए। नगर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। बीमारी के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। नगर से निकलने वाले कूड़े का उचित स्थान तय किया जाए। सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जों पर रोक लगाकर खाली कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed