{"_id":"6a1da1f9689c9d84bc05dc9f","slug":"five-days-later-the-attackers-have-not-been-caught-prompting-a-protest-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104953-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांच दिन बाद भी हमलावर नहीं पकडे़, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांच दिन बाद भी हमलावर नहीं पकडे़, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
हस्तिनापुर में बस चालक पर हुआ था जान लेवा हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। मुख्य बस स्टैंड के निकट बस चालक पर हुए जानलेवा हमले के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पीड़ित चालक और बस संचालकों में रोष व्याप्त है। पीड़ित ने पुलिस पर मामले में सुस्ती बरतने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की जाएगी।
गौरतलब है कि 28 मई को सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम बपारसी निवासी बस चालक सौरभ कुमार शर्मा अपनी बस लेकर हस्तिनापुर आए थे। आरोप है कि थाना क्षेत्र के कृष्ण मंदिर के पास तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में चालक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से भाग गए थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था मगर भी तक हमलावरों को पकड़ा नहीं है। पीड़ित सौरभ शर्मा का कहना है कि यदि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आंदोलन किया जाएगा
विज्ञापन
बस संचालकों में बढ़ रही नाराजगी
बस चालक पर हुए हमले के बाद से स्थानीय बस संचालकों में असुरक्षा की भावना है सार्वजनिक स्थान पर दिनदहाड़े हुई इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। बस यूनियन के पदाधिकारी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस की टीम जांच कर रही है जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई होगी।