{"_id":"5e99d9ac8ebc3e72c03cd965","slug":"five-corona-positive-tried-to-escape-from-subharti-hospital-in-meerut-by-breaking-window","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पांच कोरोना संदिग्ध मरीजों ने अस्पताल की खिड़की तोड़कर किया भागने का प्रयास, मौके पर ही पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में पांच कोरोना संदिग्ध मरीजों ने अस्पताल की खिड़की तोड़कर किया भागने का प्रयास, मौके पर ही पकड़े
Fri, 17 Apr 2020 10:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
सुभारती अस्पताल में मरीजों की देखभाल करने वाले चिकित्सक और अन्य स्टाफ।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सुभारती अस्पाताल के क्वारंटीन वार्ड में रह रहे पांच कारोना संदिग्ध मरीजों ने खिड़की तोड़कर अस्पताल से भागने का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल स्टाफ ने उन्हें मौके पर ही पकड लिया। सूचना पर जानी पुलिस ने पहुुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। वहीं संदिग्ध मरीजों की इस हरकत के बाद सुभारती अस्पताल में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
जानीखुर्द थानाक्षेत्र स्थित सुभारती अस्पताल में कोरोना वायरस की बीमारी से पीडित मरीजों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किया हुआ है। शुक्रवार देर शाम एक कमरे की खिड़की तोड़कर पांच संदिग्ध मरीजों ने भागने का प्रयास किया। पांचों व्यक्ति कमरें में से खिडकी के रास्ते नीचे उतरने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल की सिक्योरिटी ने उन्हें देख लिया। उन्होंने शोर मचा कर अन्य लोगों को वहां बुला लिया। किसी प्रकार भाग रहे पांचों व्यक्तियों को तुरंत पकड लिया गया। जानकारी पर जानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानी थाना प्रभारी योगेन्द्रपाल सिंह के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन