{"_id":"6141007c8ebc3e5a6743a27c","slug":"five-children-brought-to-work-in-the-fields-were-freed-meerut-news-mrt556248368","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में काम करने के लिए लाए गए पांच बच्चे मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में काम करने के लिए लाए गए पांच बच्चे मुक्त कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में काम करने के लिए लाए गए पांच बच्चे मुक्त कराए
मेरठ। मध्य प्रदेश और सोनभद्र से खेतों में काम कराने के लिए लाए गए पांच बच्चों को पुलिस ने बंधनमुक्त कराया। दो युवक इन बच्चों को बड़ौत के वाजिदपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि दो लोग पांच बच्चों को बंधक बनाकर ले जा रहे हैं। उन्होंने एसएसपी को जानकारी दी कि बच्चों को भैसाली बस अड्डे से रोडवेज में बैठाकर बड़ौत ले जाया जा रहा है। पुलिस की टीम भैसाली अड्डे पर पहुंची। लेकिन तब तक बस रवाना हो चुकी थी। उसके बाद पुलिस टीम ने चाइल्ड लाइन के सदस्य मनमोहन सिंह को साथ लेकर बस की तलाश शुरू की।
रोहटा पुलिस ने रोहटा फ्लाईओवर के पास बस की रोककर तलाशी ली। बस में पांचों बच्चे दो लोगों के साथ ही बैठे हुए थे। दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इन बच्चों को वह अपने खेत में गन्ने की छिलाई के लिए ले जा रहे है। बच्चों को पुलिस ने बंधनमुक्त कराया। आरोपी बागपत के वाजिदपुर गांव निवासी अनुज और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दो बच्चे मध्य प्रदेश और तीन बच्चे सोनभद्र के रहने वाले हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते बच्चों को मजदूरी के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
बाल श्रम अपराध की जानकारी पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। बच्चों की उम्र 11 से 17 साल तक बताई है। पुलिस की मौजूदगी में चाइड लाइन में इन बच्चों को सुपुर्दगी में दे दिया है। आरोपी अनुज और कपिल के खिलाफ चाइड लाइन ने मुकदमा दर्ज कराया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
खेतों में काम कराने के लिए लाए थे बच्चे
एसपी देेहात केशव कुमार ने बताया किखेतों में काम कराने के लिए बच्चों को लाया गया था। पुलिस प्रकरण की जांच करा रही है। बिहार व अन्य क्षेत्रों से आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार के बच्चों को यहां मजदूरी करने के लिए किसान लाते हैं। बाल श्रम अधिनियम के तहत अपराध बनता है। देहात में पता कराया जाएगा कि अन्य जगहों से कितने बच्चे लाए गए हैं।