Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five bodies found in 11 day who is responsible?

Meerut News: खुले नाले ले रहे जान, 11 दिन में मिले पांच शव, जिम्मेदार कौन

Fri, 26 Jun 2026 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
five bodies found in 11 day who is responsible?
मानसून और कांवड़ यात्रा के करीब आने के बावजूद ठोस इंतजाम नहीं
विज्ञापन

अधिकांश मामलों में नशे में गिरने से मौत का दावा करती है पुलिस
जेपी शर्मा
मेरठ। नाले में शव मिला। लोगों की भीड़ जमा हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला। प्राथमिक जांच के बाद दावा किया कि युवक की मौत नशे की हालत में खुले नाले से गिरकर हुई है। यह कोई एक घटना नहीं बल्कि 11 दिन में चार बार एक ही तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई है और एक अलग शख्स की जान गई है। अगर कुछ अलग है तो केवल इतना कि तीन मृतकों की पहचान कर ली गई और एक की अब तक पहचान नहीं हुई। वहीं, जाकिर कॉलोनी के नाले में मिले शव का मामला हत्या का निकला है।
बरसात से पहले ही शहर के खुले नाले लोगों की जान के लिए आफत बन गए हैं। मानसून और कांवड़ यात्रा के करीब होने के बावजूद नगर निगम ने नालोें की सफाई और ढकने के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिन नालों में शव मिले इनमें अधिकांश में कूड़ा जमा था। सबसे पहले 14 जून को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में ओडियन नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस का कहना था कि ओडियन नाले के सामने ही देसी शराब का ठेका है। लोग शराब खरीदकर नाले की पुलिया के पास पीते हैं। इससे यहां हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन

अगले दिन पड़ताल की गई तो पुलिस की बात बिल्कुल सटीक निकली। यहां दिन में ही सड़क किनारे लोग शराब पीते दिखे। इस पर रोक लगाने की बात की गई तो पुलिस ने तर्क दिया कि यहां कार्रवाई करने से नशे की हालत में कोई व्यक्ति नाले में गिर सकता है। हादसे के डर से यहां इस तरह कार्रवाई करना मुश्किल है। इसके बाद चार शव और खुले नाले से बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ओडियन नाले में मिले पांच शव, ठेका हटाने के लिए लिखा पत्र
ओडियन नाले में शव मिलने के बाद पता चला कि यहां एक साल में पांच शव बरामद हुए हैं। इसके चलते थाना पुलिस ने नाले और ब्रह्मपुरी थाने के सामने से शराब का ठेका हटवाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा। इससे पहले भी इस तरह के दो बार पत्र लिखे जा चुके हैं। प्रशासन ने अभी तक शराब का ठेका नहीं हटाया लेकिन पांचों शवों में से एक की भी पहचान न होने से एक बात स्पष्ट होती है कि मृतक आसपास के रहने वाले नहीं थे।

राष्ट्रीय खिलाड़ी समेत कई और शव नालों से बरामद
दौराला के चिरौड़ी गांव निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुष्का पाल (17) की 3600 रुपये के लिए 15 अप्रैल को फास्ट फूड विक्रेता श्याम धानक ने ईंट से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी थी। अनुष्का का शव डेढ़ माह बाद नाले से बरामद हुआ था। 18 जून को जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद (15) की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया था। इनके अलावा भी पिछले एक साल में कई शव क्षेत्र के खुले नालों से बरामद हुए हैं।

भाजपा नेता ने खुले में शराब पीने पर रोक के लिए सौंपा था ज्ञापन
भाजपा नेता अंकित चौधरी ने दो जून को एसपी सिटी से शिकायत कर खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। शहर में कई शराब के ठेके मंदिरों के पास बने हैं। उन्होंने ऐसे ठेकों को हटाने की भी मांग की थी।

उठ रहे ये सवाल
इतने शव मिलने के बावजूद नगर निगम ने खुले नालों को बंद करने का इंतजाम क्यों नहीं किया।
मानसून व कांवड़ यात्रा से पूर्व हर वर्ष सुरक्षा के इंतजाम होते हैं, नाले कवर करने की व्यवस्था क्यों नहीं की।
ओडियन नाले में मिले पांच शवों की पहचान नहीं हुई, क्या वह दूसरे शहर-प्रदेश से शराब पीने आए थे।
अपराधियों ने खुले नालों को शव ठिकाने लगाने का जरिया तो नहीं बना लिया।

--------
11 दिन में खुले नाले में मिले इनके शव
14 जून - मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ओडियन नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई।
16 जून - ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में आरकेपुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि (25) का शव मिला।
18 जून - जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद (15) का शव मिला। उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया था।
23 जून - कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगला ताशी गांव के खुले नाले में गिरने से सरधना निवासी संजय की मौत हुई।
24 जून- टीपीनगर थाना क्षेत्र में केनरा बैंक के पास खुले नाले में गिरने से नईबस्ती निवासी अश्वनी गौतम उर्फ निक्की (35) की मौत हुई।
------
इन्होंने कहा......
खुले नाले में शव मिलने की घटना के बाद हर बार गहनता से पड़ताल की गई है। ओडियन नाले के सामने से शराब का ठेका हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। अज्ञात शवों की पहचान का प्रयास जारी है।

- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
----
ओडियन नाला बहुत पुराना है। बरसात से पहले नालों की सफाई का अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है। जिन नालों की दीवारें क्षतिग्रस्त है, उनकी मरम्मत कराने के लिए निर्माण विभाग को निर्देश दिए हुए है।
लवी त्रिपाठी, अपर नगरायुक्त एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य प्रभारी
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed