फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five arrested for hunting wild boar, fined Rs 3 lakh

Meerut News: जंगली सूकर का शिकार करने पर पांच गिरफ्तार, 3 लाख जुर्माना लगाया

Wed, 17 Sep 2025 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for hunting wild boar, fined Rs 3 lakh
हस्तिनापुर रेंज में जंगली सूकर का शिकार करने पर गिरफ्तार किए गए आरोपी स्रोत वन विभाग
हस्तिनापुर। वन अभ्यारण्य क्षेत्र में वन्य जीवों का शिकार करने वाले लोगों के खिलाफ हस्तिनापुर रेंज में बड़ी कार्रवाई की गई है। जंगली सूकर का शिकार करने के मामले में वन विभाग की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हस्तिनापुर रेंज के गांव मखदूमपुर और खोड़ दयालपुर के कुछ लोगों द्वारा जंगली सूकर का शिकार किया जा रहा है। सूचना मिली कि कुछ किसानों द्वारा खेत में तार लगाकर जंगली सूकर का शिकार किया जा रहा है। कई लोग उसका मांस खरीदने खेत पर ही पहुंच जाते हैं। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से करीब आठ किलो जंगली सूकर का मांस, खाल, बाल आदि अवशेष बरामद हुए। साथ ही, दो बाइक, वजन तौलने का कांटा व दो छुरे बरामद हुए। जिन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मौके से मिंटू निवासी आजमपुर मखदूमपुर, नरेश कुमार निवासी खोड दयालपुर, अनिल, रविंद्र मखदूमपुर, धीर सिंह निवासी गांव खोड दयालपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed