फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five arrested for bringing liquor from Chandigarh and selling it in Meerut

Meerut News: चंडीगढ़ से शराब लाकर मेरठ में बेचते थे, पांच गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for bringing liquor from Chandigarh and selling it in Meerut
मेरठ..कंवलजीत..अवैध शराब के साथ पांच आरोपियों को टीपी नगर पुलिस ने पकड़कर पुलिस लाइन में प्रेसवा
टीपीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गैंग के सरगना टीपीनगर निवासी प्रदीप शर्मा समेत उसके साथी साबुन गोदाम निवासी मोनू उर्फ मुनीश्वर, हापुड़ निवासी रविंद्र, लिसाड़ी गेट निवासी मोबीन व ब्रह्मपुरी निवासी दिलावर सैनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चंडीगढ़ मार्का की 132 शराब से भरी व 65 खाली बोतल बरामद की। आरोपी काफी समय से शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस बुधवार रात मलियाना बंबे के पास टीपीनगर पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस ने सड़क किनारे पाचों आरोपियों प्रदीप शर्मा, मोनू उर्फ मुनीश्वर, रविंद्र, मोबीन व निवासी दिलावर सैनी को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को चेकिंग के दौरान आरोपियों के पास से चंडीगढ़ मार्का की 132 बोतल शराब की मिली। वहीं 65 खाली बोतल बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में गैंग सरगना प्रदीप ने बताया कि वह चंडीगढ़ से 12 सौ रुपये में अंग्रेजी शराब बोतल खरीदकर लाते थे। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत व अन्य जिलों में दोगुना दामों में बेच देते थे। प्रदीप व मोनू शराब खरीदकर, मोबिन व रविंद्र शराब सप्लाई व दिलवार खाली बोतल व ढक्कन की व्यवस्था करता था। प्रदीप, मोनू व दिलावर पूर्व में आबकारी एक्ट की कई प्राथमिकी दर्ज है। एसपी सिटी का कहना है कि शराब खरीदने वाले आरोपी दुकानदारों की तलाश की जा रही है।

मेरठ..कंवलजीत..अवैध शराब के साथ पांच आरोपियों को टीपी नगर पुलिस ने पकड़कर पुलिस लाइन में प्रेसवा

मेरठ..कंवलजीत..अवैध शराब के साथ पांच आरोपियों को टीपी नगर पुलिस ने पकड़कर पुलिस लाइन में प्रेसवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed