फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five animals stolen after breaking the lock of the enclosure; questions raised regarding police patrolling.

Meerut News: घेर का ताला तोड़कर पांच पशु चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Sun, 27 Sep 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Five animals stolen after breaking the lock of the enclosure; questions raised regarding police patrolling.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। झड़ाका गांव में शनिवार रात चोर घेर का ताला तोड़कर दो भैंसे, दो भैंस और एक गाय चोरी कर ले गए। पशुओं की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित महिला ने हस्तिनापुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

झड़ाका निवासी राजवती पत्नी अतर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह घेर में पशुओं को बांधकर ताला लगाकर घर चली गई थीं। शनिवार सुबह घेर में पहुंचीं तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा पशु गायब थे।
विज्ञापन


पहले भी चोरी हो चुका है भैंसा

क्षेत्र में इससे पहले चेतावाला निवासी चिम्मन का भैंसा भी घेर से चोरी हो चुका है। पीड़ित के अनुसार करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का भैंसा घेर में बंधा था। चोर रात में उसकी जंजीर काटकर ले गए थे। मजदूरी की कमाई से खरीदे गए भैंसे की चोरी के बाद से पीड़ित लगातार पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पशु चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे देख रही है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed