फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five accused of house theft arrested, sent to jail

घर में चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 05 May 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Five accused of house theft arrested, sent to jail
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों की शिनाख्त कर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

30 अप्रैल को कस्बा खिवाई निवासी पीड़ित गुलबहार पुत्र जमशेद के मकान में घुसकर आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी 70 हजार की नकदी, दो मोबाइल व सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए थे। पीड़ित ने अलमारी का ताला खुला व सामान बिखरा देखा तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित स्वयं ही आरोपियों की तलाश में जुट गया। पीड़ित ने कस्बा व आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखनी शुरू की तो आरोपियों की पहचान हो गई। पीड़ित ने शनिवार को कस्बा निवासी शुएब, प्यारू, बिलाल, रिजवान, शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रविवार को आरोपियों को पुलिस ने खिवाई-बरनावा वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed