फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five accused arrested for theft after slippers fell while flying kites

Meerut News: पतंग उड़ाते समय चप्पल गिरने पर बनाया चोरी का प्लान, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for theft after slippers fell while flying kites
- बनियापाड़ा के बंद मकान में पड़ोसियों ने ही चुराए थे 25 लाख के आभूषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा निवासी खुर्रम के बंद मकान की छत का जाल तोड़कर चार जनवरी की रात 25 लाख के आभूषण चुराने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये चोर पीड़ित परिवार के पड़ोसी ही हैं। इस मामले में पुलिस टीम तब चौंक गई जब पता चला कि पतंग उड़ाते समय पड़ोसी के घर में चप्पल गिरने के बाद आरोपियों ने चोरी का प्लान बनाया। मंगलवार को वारदात का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया।
पुलिस लाइन मेें एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि चार जनवरी की सुबह खुर्रम के मकान की छत पर उनके पड़ोसी नाजिम, फैजान, हमदान, अजहर उर्फ अज्जू व सालिम छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान अजहर की चप्पल नीचे मकान में गिर गई। अजहर चप्पल लेने के लिए छत पर डाले गए जाल के सहारे नीचे उतर गया था। यहां अजहर उर्फ अज्जू ने देखा कि घर के बाहर और अंदर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

अजहर ने ऊपर आकर अपने साथियों को अवगत कराया था। इसके बाद सभी ने घर में चोरी का प्लान बनाया था। इसके बाद चार जनवरी की रात में ही पांचों आरोपी फिर से छत पर एकत्र हुए। उन्होंने छत का जाल तोड़ा और खुर्रम के घर में घुसकर यहां रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली थी। इस मामले में खुर्रम की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हमदान ने खोला वारदात का राज
पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी हमदान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सख्ती पर पूछने पर हमदान ने चोरी में शामिल अपने साथियों की जानकारी दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी करने के बाद आरोपी रात में ही खाना खाने के लिए ढाबे पर चले गए थे। आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed