फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fitness test will be held from 18th for admission in sports university.

खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 18 से होगा फिटनेस टेस्ट

Sun, 17 Aug 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fitness test will be held from 18th for admission in sports university.
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए वैज्ञानिक शारीरिक फिटनेस और खेल कौशल परीक्षण 18 से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की टीम ममिका सिंह के नेतृत्व में अभ्यर्थियों की सहनशक्ति, ताकत और खेल कौशल का उन्नत तकनीकों से मूल्यांकन करेगी। कोर्स के लिए आवेदन केवल उत्तर प्रदेश से ही नहीं, बल्कि देश के दस से अधिक राज्यों से बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय अपने संदेश को सफलतापूर्वक प्रसारित कर पाया है कि वह विश्वस्तरीय खेल शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा पहली बार हम प्रवेश प्रक्रिया में वैज्ञानिक परीक्षण अपना रहे हैं, ताकि ऐसे विद्यार्थी चुनें जाएं जिनमें खेल और पढ़ाई दोनों में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता हो। चार दिवसीय परीक्षण का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय खेल परिसर में होगा। प्रतिदिन रिपोर्टिंग समय सुबह 9:00 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षण कार्यक्रम
18 अगस्त – मेरठ जिले के अभ्यर्थी
19 अगस्त – बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुज़फ्फरनगर, शामली, सहारनपुर
20 अगस्त – उत्तर प्रदेश के अन्य जिले
21 अगस्त – समस्त भारत (उत्तर प्रदेश को छोड़कर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed