फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First threw the daughter in Ganganahar, then jumped herself, pulled both out safely

गंगनहर में पहले बेटी को फेंका, फिर खुद लगाई छलांग, दोनों को सही सलामत बाहर निकाला

Thu, 10 Jun 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
First threw the daughter in Ganganahar, then jumped herself, pulled both out safely
गंगनहर में पहले बेटी को फेंका, फिर खुद लगाई छलांग, दोनों को सही सलामत बाहर निकाला
विज्ञापन

जानीखुर्द। भोला झाल गंगनहर में एक महिला ने बुधवार को अपनी दो छोटी पुत्रियों के साथ कूदकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर महिला और बच्चियों को गंगनहर से सही सलामत बाहर निकाल लिया।
जानी खुर्द निवासी प्रमोद ठेकेदार बुधवार को किसी काम से बाइक से सतवाई जा रहा था। भोला झाल पर उसने देखा कि एक महिला अपने साथ दो छोटी बच्चियों को लेकर खड़ी है। महिला ने पहले अपनी छोटी बच्ची को गंगनहर में धक्का दे दिया। इसके बाद दूसरी बच्ची को गोद में लेकर गंगनहर में कूदने लगी। लेकिन कूदने से पहले ही दूसरी बच्ची महिला की गोद से निकल गई और महिला गंगनहर में कूद गई। महिला और बच्ची को गंगनहर में डूबते देख प्रमोद ने उन्हें बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद प्रमोद ने महिला और उसकी बच्ची को गंगनहर से सही सलामत बाहर निकाल लिया। इसी दौरान जानी थाने की भोला चौकी के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति रोजाना शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। इससे तंग आकर उसने अपनी पांच और तीन साल की बेटियों के साथ जान देने का प्रयास किया। भोला पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार, महिला मेरठ बाईपास स्थित खड़ौली गांव की रहने वाली है। उसके परिजन सूचना मिलने पर पुलिस चौकी पहुंचे। महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। गंगनहर में कूदने के दौरान महिला को हल्की चोट भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed