फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First Para Kabaddi Federation Cup will be held in BK Academy

Meerut News: बीके एकेडमी में होगा पहला पैरा कबड्डी फेडरेशन कप

Mon, 09 Mar 2026 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
First Para Kabaddi Federation Cup will be held in BK Academy
- उत्तर प्रदेश पैरा कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 14 मार्च से होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

- पुरुष वर्ग में होगा आयोजन, सभी राज्यों से मेरठ आएंगी टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल क्षेत्र में मेरठ लगातार आगे बढ़ रहा है। क्रिकेट, एथलेटिक्स के साथ ही मेरठ कबड्डी के लिए भी जाना जाता है। 14 मार्च से यहां पहली बार पुरुष वर्ग में पैरा कबड्डी फेडरेशन कप का भी आयोजन होने जा रहा है। इसमें देशभर के सभी राज्यों से टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद नेशनल के लिए यहीं पर सभी स्टेट टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट डॉ. दीपा मलिक करेंगी।
सरस्वती पब्लिक स्कूल परतापुर में स्थित बीके कबड्डी एकेेडमी में यह आयोजन किया जाएगा। एकेडमी के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 14 से 16 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसमें भारत के सभी राज्यों से पैरा कबड्डी की टीमें यहां पहुंचेंगी। उत्तर प्रदेश पैरा कबड्डी एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली समेत सभी राज्यों की टीम शामिल होंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी व भारतीय पैरा कबड्डी एसोसिएशन की अध्यक्ष देविका मलिक, उत्तर प्रदेश पैरा कबड्डी एसोसिएशन की महासचिव भावना चौहान, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पैरा कबड्डी एसोसिएशन बिजेंद्र सिंह, प्रो. कबड्डी खिलाड़ी विपिन मलिक, शशि सिंह सहित अन्य शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की गई है। सभी टीमों के रहने की व्यवस्था एकेडमी के हॉस्टल मेें की जाएगी। प्रतियोगिता के बाद नेशनल चैंपियनशिप के लिए टीमों का चयन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरठ में इससे पहले प्रो. कबड्डी लीग को लेकर भी कई बार टीमें यहां ठहर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed