{"_id":"5ed01f508ebc3e902d0a9b4d","slug":"first-online-women-s-soccer-skill-tournament-launched-meerut-news-mrt4838182195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम ऑनलाइन महिला फुटबाल स्किल टूर्नामेंट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम ऑनलाइन महिला फुटबाल स्किल टूर्नामेंट का शुभारंभ
विज्ञापन

मेरठ। महावीर एजूकेशन पार्क और मेरठ फुटबाल विकास समिति द्वारा आयोजित प्रथम महिला फुटबॉल स्किल (जग्लिंग) प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। टेक्निकल कमेटी के साथ जूम एप पर ऑनलाइन राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट का आगाज हुआ। जिसके बाद विभिन्न जिले और प्रदेशों के महिला खिलाड़ियों का वीडियो भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।
मेरठ फुटबाल विकास समिति के अध्यक्ष व आयोजन सचिव पवन तोमर ने बताया कि 28 से 29 मई तक खिलाड़ी वीडियो भेज सकते हैं। 30 मई को फाइनल मुकाबला होगा। सबसे ज्यादा जग्लिंग करने वाली 10 महिला खिलाड़ी चयनित होंगी। टेक्निकल टीम के सदस्य व्हाट्स एप कॉल कर उन 10 खिलाड़ियों को लाइव जग्लिंग करते देखेंगे। जिसके बाद विजेता व उपविजेता की घोषणा करेंगे। तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 77 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। जिसमें बनारस की पूजा रानी ने 245 जग्लिंग कर बढ़त बनाई। बागपत की अनुषा राठी 228 जग्लिंग के साथ दूसरे नंबर पर रही। जालंधर की लवलीन कौर 185 जग्लिंग के साथ तीसरे नंबर पर रही। टेक्निकल टीम में क्वालिफाइड रेफरी सह सचिव शैलेंद्र पवार, डॉ अमित चौधरी, प्रशांत फौजदार, दीपक राणा, नरेंद्र कुमार रोनाल्डो, शरद चौधरी, शाहरुख खान का सहयोग रहा।