फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First online counseling for M.Ed. admission starts on the 14th.

Meerut News: एमएड में प्रवेश के लिए पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग 14 से

Wed, 09 Sep 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
First online counseling for M.Ed. admission starts on the 14th.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए प्रथम ऑनलाइन काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ संबद्ध अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों व संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने विश्वविद्यालय की एमएड प्रवेश परीक्षा में भाग लिया है और विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड किए गए उनके दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका है। प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग 14 से 16 सितंबर तक होगी। इस दौरान पात्र अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर 700 रुपये का गैर-वापसी योग्य काउंसिलिंग शुल्क जमा कर पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी अधिकतम 10 महाविद्यालयों/संस्थानों का विकल्प अपनी प्राथमिकता के अनुसार लॉक कर सकेंगे। 18 सितंबर को प्रवेश सूचकांक, सीटों की उपलब्धता, आरक्षण और अभ्यर्थियों की प्राथमिकता के आधार पर सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। आवंटित सीट के बाद अभ्यर्थियों को 18 से 21 सितंबर तक ऑफर लेटर डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। महाविद्यालयों को भी 21 सितंबर तक दस्तावेजों और पात्रता की जांच कर ऑनलाइन प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सीट आवंटन और प्रवेश की पुष्टि के बाद संस्थान परिवर्तन का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed