फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First merit will be released tomorrow in PG-LLB

CCSU Update: पीजी-एलएलबी में कल जारी होगी पहली मेरिट, पढ़िए पूरा अपडेट

Tue, 18 Oct 2022 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 06:42 PM IST
सार

कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफरलेटर डाउनलोड करेंगे।

विज्ञापन
First merit will be released tomorrow in PG-LLB
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों एवं तीन वर्षीय एलएलबी में एडमिशन के लिए मेरिट बुधवार को जारी होगी। इनके एडमिशन 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक होंगे। कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफरलेटर डाउनलोड करेंगे।

विज्ञापन


पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफर लेटर के साथ अपने शैक्षिक प्रमाण, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार आदि समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रति संलग्न करते हुए मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन ले लें। अगर किसी का नाम प्रथम मेरिट में आता है और वह एडमिशन नहीं लेता है तो फिर उसका नंबर ओपन मेरिट में ही आ पाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नाव हादसे की कहानी चश्मीद की जुबानी: एक पल में उजड़ जातीं 16 जिंदगियां, ढाई माह से नहीं टूटी अफसरों की नींद
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजी में आज ऑफरलेटर जमा करने की अंतिम तिथि
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी के 30 कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन विवि ने अंतिम बार खोले थे। 17 अक्तूबर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रही। छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से ब्लैंक ऑफरलेटर डाउनलोड करके आज भी कॉलेजों में जमा कर सकते हैं। कॉलेज नियमानुसार सीटों के सापेक्ष इनकी मेरिट बनाकर 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक एडमिशन करेंगे। समस्त छात्र-छात्राओं के एडमिशन पोर्टल पर 21 अक्तूबर तकम कन्फर्म किए जाएंगे। एडेड और राजकीय कॉलेजों में अधिकतर सीटें भर चुकी हैं, सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में अब भी 70 हजार से अधिक सीटें खाली हैं। यूजी में अब तक 89438 एडमिशन हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें

कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफरलेटर डाउनलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed