फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First lost nephew, then mother and now brother, case of death of e-rickshaw driver resident of Raipur Nangli

UP News: पहले खोया भतीजा,फिर मां और अब भाई, रायपुर नंगली निवासी ई-रिक्शा चालक की मौत का मामला

Wed, 31 Jul 2024 09:27 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 31 Jul 2024 09:27 AM IST
सार

रायपुर नंगली के ई-रिक्शा चालक अनुसूचित जाति के मोहित की मौत के बाद मजदूर परिवार गमजदा है। लेकिन परिजन कार्रवाई नहीं चाहते। वजह यह है कि परिवार ने पहले सड़क हादसे में भतीजा खोया, फिर मां और अब भाई की मौत हो गई। लाखों रुपये खर्च हुए, मगर मदद नहीं मिली। परिजन कहते हैं कि हम मजदूरी करें या फिर पैरवी करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटें।

विज्ञापन
First lost nephew, then mother and now brother, case of death of e-rickshaw driver resident of Raipur Nangli
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

मोहित के बड़े भाई वकील ने बताया कि करीब 15 साल पहले भतीजे आदेश की भी कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार ने पैरवी की और करीब एक लाख रुपये खर्च हो गए, लेकिन कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी। समाज की ओर से भी कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


छह साल पहले हुई थी माता की मौत
परिवार के लोगों ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व मोहित की माता चंद्रो देवी भी बाईपास पर कोहरे में सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं, लेकिन किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली थी, इसलिए उन्होंने मोहित की मौत के विषय में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है। वे मजदूर हैं, पैरवी करने के लिए इतने रुपये कहां से लाएं। मृतक मोहित के बड़े भाई वकील ने बताया कि वे छह भाई-बहन थे। मोहित सबसे छोटा था। मोहित के अन्य भाई सुशील, वकील, नीरज उर्फ़ सुक्का और अर्जुन हैं। उधर, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस बोली, पिटाई नहीं, बीमारी से हुई मौत
गांव रायपुर नंगली निवासी मोहित (22) की ई-रिक्शा कांवड़ियों से टकरा गई थी। कांवड़ियों ने मोहित की पिटाई कर दी थी। परिजन उपचार कराने के बाद मोहित को घर ले गए, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि मोहित की मौत पिटाई से नहीं, बल्कि पुरानी बीमारी से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed