फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First installment of PM Housing on 826

826 को पीएम आवास की पहली किश्त

Thu, 28 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
First installment of PM Housing on 826
826 को पीएम आवास की पहली किश्त
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के चयनित 826 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किश्त की चार करोड़ 13 लाख की धनराशि भेजी गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने ऑनलाइन लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कलक्ट्रेट व टाउन हाल सभागार में किया गया।

डीएम के. बालाजी ने बताया कि मेरठ को 11303 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसमें 5718 लाभार्थियों ने आवास पूरे कर लिए हैं। वहीं, 8748 लाभार्थी छत/लेंटर डाल चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना में प्रथम किश्त में 50 हजार, द्वितीय किश्त में 1.5 लाख व तृतीय किश्त में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम क्षेत्र के लाभार्थी सुमन ,सविता, संजीता, सविता, पूजा, ज्योति, कुन्ती, सरिता, रजनी, प्रवीन, नगर पंचायत परीक्षितगढ़ के शिवकुमार, रामचरण, अनुज, गीता, वेद, किशन, सोनवीरी, बबीता, नितिन सहित कुल 19 को चाबी और प्रमाण-पत्र दिए। इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विजय पाल तोमर, विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर, दिनेश खटीक, सत्यवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed