फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First Alania murder, then after reaching home, drank tea comfortably

Meerut News: पहले की एलानिया हत्या, फिर घर पहुंचकर आराम से पी चाय

Tue, 17 Oct 2023 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
First Alania murder, then after reaching home, drank tea comfortably
कंकरखेड़ा (मेरठ)। प्रेम-प्रसंग में 19 वर्षीय विकास की एलानिया हत्या के बाद आरोपी घर पहुंचे और इत्मीनान से चाय पी। रात में ही शव ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा कर पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में फिलहाल किशाेरी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। हालांकि उससे पूछताछ जारी है। मंगलवार को पुलिस मुख्य आरोपियों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विकास पुत्र विनोद मंगलपुरी का रहने वाला था। उसका पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। 15 दिन पूर्व किशोरी के परिजनों ने विकास एवं उसके परिजनों से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी थी। विकास की मां ने चार दिन पूर्व थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उनका बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उन्होंने किशोरी के परिजनों पर शक जताया था।
विज्ञापन

इसी बीच, दो दिन पूर्व ही विकास का शव लाला मोहम्मदपुर के नाले से बरामद हो गया। रविवार को परिजनों ने शव की पहचान विकास के रूप में की थी। भाई विक्की ने किशोरी के अलावा उसके भाई सत्यम, विकास और उसके पिता जितेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार देर रात ही चारों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हत्या से पहले बहन और विकास को समझाया था
पुलिस से पूछताछ में आरोपी सत्यम ने बताया कि हत्या से कुछ दिन पूर्व उसने बहन को विकास के साथ फोन पर बात करते हुए सुन लिया था। इसके बाद उसने बहन को समझने का प्रयास किया और विकास से भी पीछे हटने को कहा था, लेकिन विकास ने सत्यम को उल्टा जवाब दे दिया था। इसके बाद से सत्यम ने उसकी हत्या का प्लान बना लिया। उसने विकास को एलआईसी ग्राउंड के पास बात करने के लिए बुलाया, जहां सत्यम के साथ उसका दोस्त सुधांशु भी था। इस दौरान सत्यम और विकास में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विकास मौके से जाने लगा। आरोपियों ने कुछ दूर जाने के बाद विकास का रास्ता रोक लिया और उस पर लोहे की किसी भारी वस्तु से सिर पर हमला कर दिया। विकास की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को झाड़ियों में छिपाकर मौके से भाग गए थे। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि जितेंद्र, सुधांशु, सत्यम व किशोरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सभी आरोपी पुलिस हिरासत में है। हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं किशोरी से अभी पूछताछ जारी रहेगी।

विकास की सांस थमने तक मौके पर खड़े रहे आरोपी
सत्यम ने बताया कि उन्होंने लोहे की भारी वस्तु से विकास के सिर पर वार किया था। उसकी सांस थमने तक दोनों आरोपी मौके पर ही खड़े रहे थे। दिन की वजह से वह शव को झाड़ियों में छिपाकर भाग गए थे। रात के समय दोनों आरोपी बाइक पर आए और युवक के शव को लाल मोहम्मदपुर के नाले में फेंक दिया।


सत्यम पिता से बोला, उन्होंने पूरा काम कर दिया है
विकास की हत्या के बाद सत्यम और सुधांशु घर पहुंचे। दोनों आरोपियों ने पहले घर पर बैठकर आराम से चाय पी। इसके बाद सत्यम अपने पिता जितेंद्र से बोला कि उन्होंने पूरा काम कर दिया है। सत्यम ने बताया कि उसने विकास को मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed