{"_id":"68eb35f5a9030e6eb70c36a8","slug":"firing-was-done-on-a-woman-who-was-preparing-breakfast-in-the-kitchen-she-was-shot-in-the-head-and-leg-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में घर में घुसकर किचन में नाश्ता बना रही महिला पर फायरिंग, सिर और पैर में लगी गोली, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में घर में घुसकर किचन में नाश्ता बना रही महिला पर फायरिंग, सिर और पैर में लगी गोली, हमलावर फरार
Sun, 12 Oct 2025 10:31 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:31 AM IST
सार
मोहल्ला आजादनगर चकला में सीमा पर किसी ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में सीमा को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
वारदात के बार जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरधना नगर के आज़ाद नगर चकला में रविवार सुबह एक महिला पर अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सीमा पत्नी मुकेश गोयल की अशोक की लाट पुलिस चौकी के निकट कॉस्मेटिक की दुकान है। रविवार सुबह वह अपने घर पर किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली सीमा के पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके सिर में लगने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। परिजन घायल सीमा को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सूचना पर सीओ सरधना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हमलावर की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।