फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on the person who came to take a date on the court, caught two

Meerut News: कोर्ट पर तारीख लेने आए व्यक्ति पर फायरिंग, दो पकड़े

Sun, 02 Jul 2023 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Firing on the person who came to take a date on the court, caught two
मवाना। शनिवार दोपहर को तहसील के मुख्य द्वार से कुछ दूरी पर स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान के सामने कुछ लोगों ने तहसील से लौट रहे कुली मानपुर थाना भावनपुर निवासी बाबू पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह बाल बाल बच गया। मौके पर भावनपुर थाना पुलिस के साथ मवाना पुलिस भी मौजूद थी, जिसने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। दरोगा भीम प्रकाश ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना भावनपुर के गांव कुली मानपुर निवासी बाबू पुत्र जिलेंद्र ने बताया कि 22 जून को विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने आरोपी पक्ष से सात तथा उनके पक्ष से 10 लोगों के खिलाफ 107, 116 में कार्रवाई की थी, जिसमें शनिवार को एसडीएम कोर्ट में तारीख थी। वह कुछ लोगों के साथ आया था। वह बाइक पर था जबकि और लोग कार में थे। वह एसडीएम कोर्ट से तारीख लेने के बाद लौट रहा था। तहसील गेट से कुछ ही दूरी पर जूनियर हाई स्कूल के मैदान के सामने आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया तथा उसको जान से मारने का प्रयास करते हुए फायर किया, जिसमें वह बाल बाल बचा। बाबू बाइक छोड़कर भागा तो आरोपियों ने बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फायरिंग होते ही तहसील मार्ग पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

वहां मौजूद थाना भावनपुर पुलिस तथा मवाना थाने की फैंटम ने स्थिति को भांपते हुए दो संदिग्ध विकास और सचिन को हिरासत में लिया। साथ ही बाबू को भी थाने ले आए। दरोगा भीम प्रकाश ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि कुली मानपुर से तहसील में दो पक्ष आए थे। तहसील गेट के पास दोनों पक्षों में वाद विवाद के बाद एक राउंड फायर हुआ। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

पहले से था बवाल का अंदेशा

मवाना। थाना भावनपुर पुलिस को पहले से ही अंदेशा था कि आज तहसील में जब दोनों पक्ष जाएंगे तो कोई बडी घटना घट सकती है। इसलिए पुलिस पहले से तहसील के पास मुस्तैद थी। वहीं मवाना थाने की फैंटम भी उधर से गुजर रही थी। फायर होते ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस व फैंटम ने दौड़ लगा दी।


वरिष्ठ अधिकारी भी तहसील में मौजूद थे

मवाना। हमलावरों के हौंसले कितने अधिक बुलंद थे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम प्रशासन और एसपी देहात तहसील में मौजूद थे। इसके बावजूद भी तहसील गेट से कुछ ही दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। तहसील मार्ग पर भीड़-भाड़ रहती है। संपूर्ण समाधान दिवस पर तो और भी अधिक भीड़ इस मार्ग पर तथा तहसील के आसपास रहती है। वहीं पुलिस की मौजूदगी के बाद भी आधा दर्जन से अधिक हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहे। पुलिस केवल दो ही संदिग्धों को पकड़ने में कामयाब हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed