{"_id":"683438acd6bcf49843038c3b","slug":"firing-on-thar-suv-in-meerut-lal-kurti-police-arrest-three-accused-in-10-lakh-dispute-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"थार सवार पर फायरिंग का मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार, सरे राह बरसाईं थीं गोलियां, बाल बाल बचा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थार सवार पर फायरिंग का मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार, सरे राह बरसाईं थीं गोलियां, बाल बाल बचा था युवक
Mon, 26 May 2025 03:17 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 26 May 2025 03:17 PM IST
सार
मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में थार सवार युवक पर पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। ₹10 लाख के लेनदेन विवाद में हुई वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के लालकुर्ती क्षेत्र में फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई। शनिवार रात 10 लाख के लेनदेन विवाद को लेकर आरोपी आदर्श चौधरी ने अपने साथियों विकास चौधरी और शिवम चौधरी के साथ मिलकर थार सवार अक्षय भारद्वाज पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि अक्षय बाल-बाल बच गया, हालांकि थार पर आठ गोलियों के निशान पाए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 26 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
पीड़ित अक्षय भारद्वाज, निवासी नगला इशा (इंचौली), ने पुलिस को बताया कि गंगानगर में उनका व आरोपी आदर्श का एक प्रॉपर्टी ऑफिस है। कुछ दिन पहले अक्षय ने आदर्श के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी, जिससे दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन
तोपखाना मैदान के पास घात लगाए बैठे तीनों आरोपियों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद स्वाट टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
ये हुआ बरामद
दो पिस्टल
चार कारतूस
1720 रुपये नकद
घटना में इस्तेमाल की गई थार रॉक्स
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।