{"_id":"6089b8b78ebc3ebd0b6fc3ac","slug":"firing-on-abdullapur-meerut-news-mrt5363949198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुलापुर देशी शराब के ठेके पर मोजूद सेलमेन पर चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुलापुर देशी शराब के ठेके पर मोजूद सेलमेन पर चली गोली
विज्ञापन
देशी शराब के ठेके पर फायरिंग कर फैलाई दहशत
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर देसी शराब के ठेके पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैनों पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। सेल्समैनों ने ठेके में छिपकर जान बचाई और कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने मौके से पिस्टल के तीन खोखे बरामद किए है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बुधवार रात नौ बजे बाइक सवार राली चौहान निवासी तीन युवक हाथों में पिस्टल लेकर शराब के ठेके पर पहुंचे और सेल्समैनों पर फायरिंग कर दी। दोनों ने छिपकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ ठेके की ओर दौड़ पड़ी। लोगों को अपनी ओर आता देख बाइक सवार पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक मौके पर पहुंचे और सेल्समैन तरूण व कपिल को अपने साथ लेकर राली चौहान गांव में दबिश देने के लिए जा पहुंचे, जहां से दो युवकों को हिरासत मे लिया है। बाइक सवार तीनों युवक पुलिस के हत्थे नही चढ़ सके। ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। फुटेज के सहारे पुलिस तीनों युवकों की शिनाख्त कराने में जुटी है।
बदमाशों ने चार गोली चलाई थी। ठेकेदार रिंकु ने बताया कि पंचायत चुनाव के दिन जबरन युवक शराब की पेटी मांगने आए थे। मना करने पर बाइक सवार युवकों ने दोनों सेल्समैनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में फायरिंग की आशंका है।