{"_id":"6519d1e9e7d17ab0d70cc916","slug":"firing-on-a-young-man-doing-denting-work-injuring-him-by-hitting-him-in-the-butt-mawana-news-c-40-1-smrt1041-2126-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेंटिंग का काम करने वाले युवक पर फायरिंग, बट मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेंटिंग का काम करने वाले युवक पर फायरिंग, बट मारकर घायल किया
विज्ञापन
मवाना। मेरठ रोड ईदगाह के पास डेंटिंग का काम करने वाले गांव सठला निवासी युवक को बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर दिया। भीड़ एकत्र होते देख आरोपी फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस को मौके से एक खोखा बरामद हुआ है।
गांव सठला निवासी जोंशी पुत्र महेश मवाना में मेरठ रोड पर ईदगाह के पास डेंटर के यहां पर काम करता है। शाम के समय बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे। जिन्होंने जोशी का नाम पूछा। इसके बाद एक आरोपी ने तमंचे से जोशी पर फायर किया। जिसमें गोली पास से होकर गुजर गई। इसके बाद एक आरोपी ने सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया।
शोर सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी फायर करते हुए फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली और घायल जोंशी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पीडित जोंशी ने थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।