{"_id":"6041419b8ebc3eda727e24cd","slug":"firing-in-madhavpuram-meerut-news-mrt5283715136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध फायरिंग में बेकसूर छात्रा को गोली मारने वालों के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध फायरिंग में बेकसूर छात्रा को गोली मारने वालों के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन
बेकसूर छात्रा को गोली मारने पर भड़के व्यापारी, हंगामा किया
मेरठ। माधवपुरम में अंधाधुंध फायरिंग में बेकसूर छात्रा कविता मिश्रा को गोली मारने का मामला तूल पकड़ गया है। व्यापारियों ने इस मामले को लेकर हंगामा किया और पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अजय साहनी से भी मिला। वहीं, पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों की पहचान कर ली। उनकी तलाश में दबिश चल रही है। पुलिस ने आरोपियों के परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में भरे बाजार में बुधवार को चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें अंकित कौशिक की कॉस्मेटिक दुकान में सामान खरीदने आई बीए की छात्रा कोमल मिश्रा को भी गोली लगी थी। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दिन भर इस मामले को लेकर मीटिंग की और बदमाशों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, माधवपुरम व्यापार मंडल अध्यक्ष, महामंत्री समिति व्यापारी नेता एसएसपी से मिले। एसएसपी ने व्यापारियों से दो दिन का समय मांगा। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को भी बाजार को बंद कराने के लिए कई बार प्रयास किए। व्यापारी नेता अमित गुप्ता ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह माधवपुरम का बाजार बंद रखेंगे।
विज्ञापन
---
गुंडागर्दी नहीं तो और क्या, पुलिस कहां थी
- व्यापारियों ने कहा है कि यह बदमाशों की गुंडागर्दी नहीं तो और क्या है। एक के बाद एक मेरठ में घटना हो रही है, जिससे व्यापारी वर्ग डरा हुआ है। पुलिस की घोर लापरवाही के चलते इस तरह की घटना हो रही हैं। व्यापारियों ने मीटिंग करके पुलिस के प्रति बेहद नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि माधवपुरम चौकी घटना से 100 मीटर की दूरी पर और बदमाश खुलेआम घटना कर रहे हैं। घटना में व्यापारियों की बाल-बाल जान बची। बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए।
--
बेटी की मदद को आगे आए
- भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने पीड़ित परिवार से बात की। वहीं बेटी के इलाज का खर्च पुलिस-प्रशासन भी उठाने को तैयार हो गया है। सब लोग एक ही बात कह रहे कि आखिर बेटी से क्या दुश्मनी थी, जो इन बदमाशों ने उसको गोली मार दी।
---
मेरा कसूर क्या, क्यों मारी मुझे गोली
छात्रा कविता मिश्रा की हालत में सुधार है। बृहस्पतिवार को उसका ऑपरेशन हो गया है। हॉस्पिटल में छात्रा बोली कि मेरा क्या कसूर था। मुझे गोली क्यों मार दी। मैं तो अपनी सहेली का सामान लेने के लिए दुकान पर आई थी। इसी दौरान बदमाश वहां पर आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। मैं तो यह भी नहीं समझ पाई कि आखिर क्या हुआ। अब मैं अपनी पढ़ाई कैसे करूंगी। मैं ठीक हो पाऊंगी या नहीं, मुझे भी नहीं पता है। इसको लेकर लोग अलग-अलग बातें कह रहे हैं।