फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing in jewri village after dispute on cricket

क्रिकेट खेलने पर पथराव और फायरिंग, दो महिलाओं को गोली लगी

Sat, 18 Dec 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
firing in jewri village after dispute on cricket
क्रिकेट के विवाद में पथराव और फायरिंग, दो महिलाओं को लगी गोली
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेड़ा क्षेत्र के जेवरी गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में शुक्रवार को जातीय संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने पथराव किया तो दूसरे पक्ष में 50 से अधिक राउंड गोलियां चला दीं। घटना में दो महिलाओं के पैर में गोली लगी। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जेवरी गांव निवासी कर्ण अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलता है। आरोप है कि दूसरी बिरादरी के युवक वहां पर पहुंच गए और कर्ण से कहा कि तुम लोग यहां नहीं खेल सकते। इसे लेकर तीन दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कर्ण और उसके साथियों के साथ दूसरे पक्ष ने अभद्रता और मारपीट कर दी। इस पर कर्ण पक्ष ने पथराव कर दिया और दूसरे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 40 से 50 राउंड फायर किए गए। कर्ण के परिवार की दो महिलाएं मिथिलेश और केला देवी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद पहुंची पुलिस गांव में पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल मिथलेश की तहरीर पर दूसरे पक्ष के कृष्ण, नितिन, शोभित, बॉबी, पंकज, मनीष सहित अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों की तलाश में रात में दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांव में एक घंटे अराजकता, ग्रामीणों में दहशत
जेवरी गांव में करीब एक घंटे तक अराजकता का माहौल रहा। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। इससे ग्रामीणों में दहशत रही। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि ताबड़तोड़ फायरिंग से कई अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

--
गांव में तैनात पुलिस, दबिश जारी
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। इस मामले में आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस का भी पता लगाया जाएगा। दोनों महिलाओं की हालत में सुधार है। ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई है। क्रिकेट खेलने को लेकर कब से विवाद है, इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed