फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in college, accused in CCTV

कॉलेज में घुसकर फायरिंग, मचा हड़कंप, आरोपी CCTV में कैद

Tue, 19 Dec 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 19 Dec 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
Firing in college, accused in CCTV
कॉलेज में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

मरेठ के कृषक पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दौरान छात्रों का एक गुट किसी छात्र का पीछा करते हुए कॉलेज परिसर में घुस गया। उन्होंने वहां पर तमंचों से फायरिंग की। इसके बाद में छात्र गुट फलावदा की ओर को फरार हो गया। फायरिंग से कॉलेज में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि फायर करने वाले छात्रों का सुराग नहीं लगा सकी। जबकि हमलावर छात्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कॉलेज में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन


कृषक पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 11 बजे के आसपास शोर मचना शुरू हुआ तथा गेट पर खडे़ छात्रों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान लगभग 10 छात्रों का एक गुट हाथों में लाठी डंडे, बलकटी और तमंचे लिये किसी का पीछा करते हुए कॉलेज में घुस गया।
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ कॉलेज में मतदान जारी, ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में घुसकर तमंचे से फायर किया

Firing in college, accused in CCTV
छात्राओं को बाहर निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इन्होंने कॉलेज के गेट से कुछ अंदर घुसकर तमंचे से फायर किया। इससे कॉलेज परिसर में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक फायरिंग करने वाले छात्र मौके से फरार हो चुके थे। बताया कि हमलावर छात्रों का गुट पहले सुभाष चौक पर लाठी-डंडों और बलकटी आदि से लैस खड़ा था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस को आता देख छात्रों का यह गुट डाकखाने वाली गली से भागते हुए कॉलेज में जा पहुंचा। कॉलेज पहुंची पुलिस ने छात्रों को काफी तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य तरुण कुमार का कहना है कि फायरिंग करने वाले छात्र कॉलेज के नहीं हैं। बाहरी छात्रों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर छात्र कैद हो चुके हैं। थाना प्रभारी परविंदर सिंह का कहना है कि फायर की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन हमलावर छात्र हाथ नहीं आ सके थे। इस संबंध में प्राचार्य तनुज कुमार ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर छात्रों ने सोमवार को रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान अवैध हथियार से फायरिंग भी की गई। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। छात्र संघ चुनाव में नामांकन के दौरान छात्रों द्वारा रोड शो अनुमति लेकर निकाला गया। इसके दौरान एक युवक ने फलावदा चौराहे के निकट पहुंचकर अवैध हथियार से फायरिंग की। इसकी सूचना पाकर पुलिस रोड शो में पहुंची। हालांकि तब तक फायरिंग करने वाला युवक गायब हो चुका था। थाना प्रभारी परविंदर सिंह का कहना है कि रोड शो के दौरान पटाखे छोडे़ जाने की सूचना मिली थी। हालांकि मौके पर कुछ नहीं मिला।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed