फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voting continues in Meerut College, debate of police of ABVP workers

छात्रसंघ चुनाव: शुभम मलिक बने अध्यक्ष, मेरठ कॉलेज में रहा रालोद का दबदबा

Wed, 20 Dec 2017 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 20 Dec 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
Voting continues in Meerut College, debate of police of ABVP workers
छात्राओं ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्लाय के सबसे बड़े मेरठ कॉलेज के छात्र संघ चुनाव 2017 में रालोद-एनएसयूआई-सपा गठबंधन और निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। आरएलडी के शुभम मलिक अध्यक्ष बने। जबकि उपाध्यक्ष भी रालोद प्रत्याशी शालिनी बनीं। वहीं एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद पर कब्जा किया। इसके अलावा महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर निर्दलीय विजय रहें। अध्यक्ष पद पर जीते शुभम मलिक को 1853 वोट मिले। इसके बाद समर्थकों ने कॉलेज के गेट से कैंप तक जश्न मनाया।

विज्ञापन


पढ़ें : कैंपस चुनाव: अध्यक्ष बने विजय सिंह राणा, उपाध्यक्ष पद पर ABVP का कब्जा
विज्ञापन


बता दें कि सुबह मतदान शुरू होते ही पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक हो थी। हालांकि एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने छात्राओं को समझाकर मामला शांत करा दिया था। सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। कुल 9354 वोटों में से 2842 (30.38) फीसदी छात्राओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 थानों की पुलिस की निगरानी में मेरठ कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव हुआ। वहीं रविवार रात एबीवीपी कार्यालय पर हुई फायरिंग के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पीएसी की तीन कंपनियां भी लगाई गई थी। सोमवार को कॉलेज के गेट पर भी पीएसी तैनात रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed