फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing in children s dispute in the solana two injured

सोलाना में बच्चों के विवाद में फायरिंग, दो घायल

Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
firing in children s dispute in the solana two injured
परतापुर। थाना क्षेत्र के सोलाना गांव में शुक्रवार रात बच्चों के विवाद में फायरिंग के चलते दो लोग जख्मी हो गए। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शनिवार सुबह दबिश देकर दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

ग्राम सोलाना निवासी मारुफ एवं साजिद के बच्चों में शुक्रवार रात सीमेंट की बनी कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था। हालांकि रात्रि में मामले ने फिर तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोग हाथों में डंडे व तमंचे लेकर आमने-सामने आ गए। कुछ देर गालीगलौज के बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वरदात की जानकारी पाकर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सवेरे पुलिस ने गंाव में दबिश देकर दोनों पक्ष के छह लोग नौसाद पुत्र मुक्करम, अफसार पुत्र मोहर्रम, अखलाक उर्फ इमलाक पुत्र अब्दुल अली, साजिद पुत्र इशहाक अली, मारुफ पुत्र इशहाक अली, मुक्कबिर पुत्र बाकर अली, अफजाल पुत्र अखलाक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, दौरान दोनों पक्ष के लोग थाने में जमा थे और समझौते के प्रयास में लगे थे। उधर, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणी त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्ष फायरिंग की बात कर रहे थे परंतु डॉक्टरी रिपोर्ट व फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं है। इसलिए पकडे़ गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपनी ओर से मामला दर्ज कर पकडे गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed