{"_id":"5f92e53b176c50517b4c3c2a","slug":"firing-in-a-village-of-muzaffarnagar-in-the-case-of-molestation-with-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ पर पथराव, फायरिंग से गांव में फैली दहशत, पुलिस ने पड़ितों को थाने से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ पर पथराव, फायरिंग से गांव में फैली दहशत, पुलिस ने पड़ितों को थाने से भगाया
Fri, 23 Oct 2020 07:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 23 Oct 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में खतौली थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर मोचड़ी में युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी गई। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत किए जाने पर पुलिस ने थाने से भगा दिया।
विज्ञापन
गांव आदमपुर मोचड़ी निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री घर के बाहर काम कर रही थी, तभी गांव के कुछ युवक आए और छेड़छाड़ करने लगे। उसने परिजनों से इसके बारे में बताया। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने पीड़ित परिवार के मकान पर पथराव कर दिया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। वहीं शोर-शराबा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निलंबित एसआई इंतसार अली के समर्थन में उतरे जमीयत उलमा के पदाधिकारी, दाढ़ी रखने पर हुई थी ये कार्रवाई
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि जब वे थाने पहुंचे और इसकी शिकायत इंस्पेक्टर से की तो इंस्पेक्टर ने पीड़ित परिवार के लोगों को धमकाते हुए थाने से भगा दिया। पीड़ित लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/