{"_id":"6a8b2cfe6e70f4ce1f0cf9ab","slug":"firing-during-settlement-talks-in-kithaur-five-injured-two-referred-to-meerut-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100991-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किठौर में समझौता वार्ता के दौरान फायरिंग, पांच घायल, दो मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किठौर में समझौता वार्ता के दौरान फायरिंग, पांच घायल, दो मेरठ रेफर
विज्ञापन
दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर बुलाई थी समझौता वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। दो माह पुराने विवाद में समझौता वार्ता के दौरान हुए हमले और फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना रविवार को कस्बा के जावेद खलील के घर पर हुई। यहां 20 जून को हुए विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत होनी थी। आरोप है कि पहले से मौजूद तालिब, नौसाद, इकबाल, आरिफ, मुबारिक, फिरोज, रोहिल, अनस, अब्दुल कादिर, डब्बू और वसीम ने हमला किया। उन्होंने आरिफ पक्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गोली भी चलाई। जांघ में गोली लगने से नौशाद और हमले में आरिफ, अमीर, अकिल, नदीम गंभीर रूप से घायल हुए। फायरिंग होते ही मवाना रोड पर भगदड़ मच गई। इस दौरान पथराव भी होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे, 12 बोर के खोखे और बल्ले बरामद किए हैं।
पुलिस ने सभी घायलों को कस्बा स्थित 50 शय्या अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल नौशाद और आरिफ को मेरठ रेफर किया गया है।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पीड़ित आरिफ पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पुराने विवाद की पृष्ठभूमि
यह विवाद 20 जून को आरिफ और मुबारिक पक्ष के बीच शुरू हुआ था। उस समय कहासुनी के बाद मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने तब दोनों पक्षों के 14 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को इसी पुराने मामले में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -