फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing between two groups two injured

रंजिशन दो पक्षों में फायरिंग, दो घायल

Fri, 24 Apr 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
firing between two groups two injured
परीक्षितगढ़। खादर क्षेत्र के ग्राम कोरावाला में एक पक्ष ने बृहस्पतिवार को रंजिशन दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे एक व्यक्ति के हाथ में दो गोली लगीं। वहीं, दूसरे को लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम कोरावाला निवासी सोना सिंह पुत्र गुरनाम एवं रावेंद्र सिंह पुत्र मनजीत सिंह की एक मकान लेकर दरबारा सिंह पुत्र हकम सिंह से रंजिश है। सोना सिंह एवं रावेंद्र परिजनों के साथ डेरे पर गेहूं की फसल काट रहा था। इसी दौरान दरबारा सिंह विवादित मकान पर पहुंचा तथा उसमें जबरन भूसा भरने लगा। इसकी जानकारी पाकर सोना सिंह एवं रावेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और विरोध किया। जिस पर दरबारा सिंह के साथ आधा दर्जन लोगों ने उक्त दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सोना सिंह के हाथ में दो गोली लगीं तथा रावेंद्र को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह दोनों ने खेतों में घुसकर जान बचाई तथा पुलिस को जानकारी दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed