फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing at ABVP office at midnight in Meerut College

मेरठ कालेज में आधी रात को एबीवीपी कार्यालय पर फायरिंग

Mon, 18 Dec 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Firing at ABVP office at midnight in Meerut College
मेरठ कॉलेज में गोली चलने की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
 रविवार आधी रात को मेरठ कालेज में एबीवीपी कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग के बाद सनसनी फैल गयी। एबीवीपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने विपक्षी प्रत्याशी समर्थकों पर फायरिंग के आरोप लगाए हैं। भारी पुलिस बल ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। देर रात तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। हैरानी की बात है कि कुछ ही देर पहले कई थानों की पुलिस और पीएसी ने यहां चेकिंग की थी और एसएसपी को रिपोर्ट दी थी कि सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन

पुलिस को मेरठ कालेज के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी अक्षय कुमार ने बताया कि रात को वे अपने कार्यालय में थे तभी चार -पांच हथियार बंद युवक आए और उनके कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी को गोली लगी नहीं। एक गोली शीशे को तोड़ती हुई निकल गयी। वे लोग बाहर आए तो हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

कार्यालय पर हमले की सूचना पर रात में ही एबीवीपी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचने लगे। जिससे तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पर लालकुर्ती, सदर बाजार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी अंकित मित्तल ने भी पहुंचकर जानकारी ली। एबीवीपी नेताओं ने दीवार पर लगी गोली का निशान दिखाया। एसओ लालकुर्ती वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अक्षय कुमार ने इस हमले के पीछे अपने विरोधियों की साजिश बताया है। अक्षय ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इनमें कोई प्रत्याशी नहीं है, समर्थक हो सकते हैं। अधिकांश बाहरी जिलों के हैं।  जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कैसे पुलिस की चेकिंग 
मेरठ। हैरानी की बात है कि रात 10 से करीब 11 बजे तक कई थानों की पुलिस और पीएसी ने मेरठ कालेज कैंपस, छात्रावास में दबिश देकर सघन चेकिंग की थी। कालेज के बाहर भी वाहनों की तलाशी ली गई। एसओ लालकुर्ती ने ही सब कुछ ओके बताया था, लेकिन कुछ देर बाद ही ये घटना हो गई जो खुद में कई सवाल उठा रही है। एसओ ने बताया कि घटना से कुछ मिनट पहले ही पुलिस की गश्ती जीप यहां से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed